Showing posts with label PADVRUTASAN. Show all posts
Showing posts with label PADVRUTASAN. Show all posts

Saturday, January 3, 2015

धनुरासन(Dhanurasana)

धनुरासन (Dhanurasan)

विधिः 
१.     पेट के बल लेट जाइए। घुटनों से पैरों को मोड़ कर एड़ियां नितम्ब के ऊपर रखें। घुटने एवं पंजे आपस में मिले हुए हों। 
२.     दोनों हाथों से पैरों के पास से पकड़िये। 
३.     श्वास को अन्दर भरकर  घुटनों एवं जंघावो को एक के बाद एक उठाते हुये ऊपर की ऑर तने , हाथ सीधे रहें। पिछले हिस्से को उठाने  के बाद पेट के ऊपरी भाग छाती,ग्रीवा एवं सर को भी ऊपर उठाइए। नाभि एवं पेट के आसपास का भाग भूमि पर ही टिके रहे। शेष भाग ऊपर उठा होना चाहिए। शरीर की आकृति धनुष के समान हो जाएगी। इस स्थिति में १० से २५ सेकंड तक रहें। 
४.     श्वास छोड़ते हुए क्रमशः पूर्व स्थिति में आ जाइए। श्वास-पश्वास के सामान्य होने पर ३ - ४  बार करे।   


लाभ: 
नाभि का टलना दूर होता है। स्त्रियों की मासिक धर्म(menstrual) सम्बन्धी रोग में लाभ मिलता है।कमरदर्द,सर्वाइकल(Cervical), स्पोंडोलाइटिस,स्लिपडिस्क(SLEEPDISC) समस्त मेरुदण्ड(Spine) के रोगो में ये आसन लाभकारी है। 

Saturday, December 20, 2014

मोटापा घटाने के लिए आसन-WEIGHT LOSS


द्विचक्रिकासन(DVICHKRIKASAN)
विधिः 
१.      पीठ के बल लेट कर हाथों के पंजे नितम्ब के निचे रख, श्वास रोककर एक पैर को पूरा ऊपर उठाकर घुटने से मोड़कर एड़ी नितम्ब के पास होकर गोलाकार(साइकल चलाने की तरह)घुमाते रहें। इसी तरह इस आसान को १० से बढाकर यथा शक्ति करे। 
२.      इसी प्रकार दूसरे पैर से इस क्रिया को करें। पैरों को जमीन में टिकाये घुमाते रहें। गोलाकार आकृति बनायें। इसी तरह इस आसान को १० से बढाकर यथा शक्ति करे। थक जाने पर विश्राम करें। 


३.     इसी अभ्यास को अगली स्थिति में दोनों पैरों को निरंतर साइकिल की तरह चलायें। श्वास भरकर एक पैर घुटने से मोड़कर सीने की तरफ ,दूसरा सीधा फैलायें,भूमि के निकट तक लम्बा फैलाये। श्वास भर इस प्रकार पैर चलायें जैसे साईकिल पर बैठकर चलाते है। फिर विपरीत दिशा में इसी प्रकार दोनों पैरों को निरंतर एक साथ साईकिल की तरह चलायें। इसी तरह ५-१० या यथाशक्ति करें। 

लाभ:

       मोटापा घटने के लिए यह सर्वोत्तम अभ्यास है। यदि नियमित ५-१० मिनिट तक इसका अभ्यास करने से बढे हुए